Nainital-Haldwani News

नैनीताल के कौस्तुभचंद्र जोशी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Ad

हल्द्वानी: शिक्षक दिवस से पहले उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर हैं। राज्य के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। इस लिस्ट मे नैनीताल के प्रधानाचार्य कौस्तुभचंद्र जोशी और हरिद्वार के प्रवक्ता प्रदीप नेगी का नाम शामिल है। दोनों ही शिक्षकों को पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि देशभर के 46 शिक्षकों यह सम्मान मिलने वाला है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षक कौस्तुभचंद्र जोशी नैनीताल में प्रतापपुर-चकालुआ ( कालाढूंगी) स्थित एसडीएस राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हैं। उन्हें इससे पहले आईसीटी पुरस्कार भी मिला है। वह शिक्षा को सरल और प्रभावी बनाने की तरफ काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीकी से ये संभव है। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से छात्रों के शिक्षण को सरल करने का प्रयास भी किया है। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्रयोग कर छात्रों केा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। आगे पढ़ें…

दूसरी ओर शिक्षक प्रदीप नेगी हरिद्वार में कार्यरत हैं। वो बीएचईएल इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। उन्हें स्पेशल कैटेगरी( दिव्यांग) के तहत पुरस्कार मिलेगा। उन्हें शिक्षण में नवाचार के लिए जाना जाता है। दोनों शिक्षकों के चयन के बाद उन्हें पूरा उत्तराखंड बधाई दे रहा है। महानिदेशक-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने कहा कि शिक्षकों को सम्मान मिल रहा है और ये उत्तराखंड के सभी लोगों को प्रोत्साहित करेगा। इस तरह से शिक्षा का स्तर भी राज्य में अच्छा होता चला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top