Entertainment

केबीसी सीजन 9 का अंत ,फिनाले में पहुंचे विद्या और युवराज सिंह

Ad

नई दिल्ली : ज्ञान और मनोरंजन के भंडार कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 का अंत हो चूका है | कल शाम इस सीजन का आखरी एपिसोड सोनी पर प्रसारित हुआ | इस फिनाले एपिसोड में बतौर गेस्ट युवराज सिंह और विद्या बालन पहुंचे थे | अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किया जानने वाला यह शो कई बार t .r.p की रेस में अव्वल रहा | इस सीजन की शुरुआत 28 अगस्त को हुई थी |

ADVERTISEMENTS Ad

फिनाले एपिसोड दो भागों में बांटा गया था ,पहले भाग में बतौर गेस्ट नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी पहुंचे जबकि दूसरे एपिसोड में अभिनेत्री विद्या बालन और क्रिकेटर युवराज सिंह पहुंचे |युवराज ने इस शो में हिस्सा कैंसर के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने व अपनी संस्था you we can के लिए धन जुटाने के लिए लिया | 2011 में युवराज सिंह का कैंसर का इलाज हुआ था और वह ठीक हो गए | उसके बाद युवराज ने इस संस्था की स्थापना की जिसका नाम you we can है | इस संस्था का काम कैंसर के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना व इस बीमारी से पीड़ित गरीब लोगों की आर्थिक रूप से सहायता करना है |

केबीसी में युवराज सिंह ने बताया की उनके परिवार और उनके लिए वह समय बड़ा मुश्किल था जब अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था |युवराज ने कहा कुछ समय तक तो वह यह स्वीकार ही नहीं कर पाए की उन्हे कैंसर है | उन्हे लगा की डॉक्टर उनसे झूठ कह रहे हैं ,इसीलिए उन्होने खेलना जारी रखा जब तक उनका स्वास्थ और खेल पूरी तरह नहीं बिगड़ गया | युवराज तभी इलाज के लिए गए जब डॉक्टर ने कहा की उनको बचना मुश्किल होता जा रहा है | यह सब बताने के दौरान युवराज की आँखों से आंसू छलक पड़े |

केबीसी में युवराज ने अपनी संस्था you we can के लिए 25 लाख की धनराशि जीती |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top