Uttarakhand News

छह नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, बद्रीनाथ धाम से भी आया अपडेट

छह नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, बद्रीनाथ धाम से भी आया अपडेट
Ad

रुद्रप्रयाग: काफी असमंजस के बाद पिछले महीने अंतत: चारधाम यात्रा शुरू करने को हरी झंडी दी गई थी। हाईकोर्ट ने परमिशन दी तो सरकार ने पूरी तैयारी के साथ यात्रा शुरू कर दी। मगर अब शीतकाल के लिए धामों के कपाट बंद होने का अपडेट आ गया है। इसी कड़ी में केदारनाथ धाम के कपाट छह नवंबर को बंद होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 18 सितंबर से चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। इसके कुछ समय बाद यात्रा करने वालों की संख्या पर से लिमिट भी हटा दी गई थी। जिस कारण भारी मात्रा में भक्तजन यात्रा को जा रहे हैं। मगर शीतकाल को देखते हुए हर बार की भांति धामों के कपाट बंद किए जाएंगे। इसके लिए प्रबंधनों ने कपाट बंद करने की तिथि घोषित कर दी है।

विजयादशमी पर्व पर धामों के कपाट बंद होने की तिथि के अपडेट के मुताबिक केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 20 नवबंर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बंद किए जाएंगे। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध चार धामों के कपाट बंद करने शुभ मुहूर्त पूरे विधि विधान से पूजन कर निकाला गया।

इसी कड़ी में गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर पांच नवंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का मुहूर्त एक सप्ताह के अंतराल में निकाला जाएगा। साथ ही तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शनिवार 30 अक्टूबर को दोपहर एक बजे अपराह्न शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।18

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top