Rudraprayag News

आप भी आइए, केदारनाथ धाम में हो गई है सीजन की पहली बर्फबारी

आप भी आइए, केदारनाथ धाम में हो गई है सीजन की पहली बर्फबारी
Ad

रुद्रप्रयाग: गर्मी के बाद मानसून का मौसम भी जा चुका है। अब सर्दियों के मौसम के नजदीक आते ही हर कोई पहाड़ों पर बर्फबारी का इंतजार करने लगा है। जहां पर्यटकों के लिए बर्फबारी के दौरान पहाड़ पर आना सुखद होता है। वहीं प्रदेशवासी भी विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर बर्फबारी का आनंद लेते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी कड़ी में चारधाम यात्रा पर आने की प्लानिंग कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। दरअससल केदारनाथ धाम में बीते दिन खूब बर्फबारी हुई। जिस वजह से धाम में ठंड भी बढ़ गई है। श्रद्धालुओं का आना अब भी जारी है। लगातार धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। दरअसल रविवार की शाम को जमकर हुई बर्फबारी से पूरा केदारनाथ धाम ढक गया है।

बर्फबारी का मजा ठंड महसूस करने और खूबसूरत नजारे देखकर लिया जा रहा है। श्रद्धालु छाता लेकर पूजा करते नजर आए। वहीं, रात भी बर्फबारी हुई तो सुबह धाम बर्फ से सराबोर नजर आया। हालांकि अब सोमवार सुबह से मौसम नॉर्मल है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए निरंतर यात्री भेजे जा रहे हैं। हेलीपैड व यात्रा मार्ग पर पड़ी बर्फ हटाई जा रही है।

केदारनाथ धाम के अलावा चारधाम की ऊंची पहाड़ियों पर रविवार शाम को बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। बदरीनाथ धाम के ठीक पीछे नीलकंठ, नरनारायण पर्वत सहित आसपास की चोटियों पर भी रविवार दोपहर बाद बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद से चोटियां बर्फ से ढकी हैं। धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

बता दें कि उत्तराखंड में हाल ही में भारी बारिश के कारण आपदा आई थी। जिसका सर्वाधिक प्रभाव कुमाऊं मंडल पर पड़ा था। यह भारी बारिश पिछले एक सप्ताह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई थी। बताया जा रहा है कि अब एक बार फिर राजधानी देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली जैसे जिलों में मौसम बदल गया है।

मौसम विभाग ने कुछ दिन पूर्व फिर से उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल सहित चंपावत जिले में हल्की बारिश, गर्जन का अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद पूरा प्रशासनिक अमता सक्रिय हो गया था। अच्छी बात ये रही कि इस बार बारिश से किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top