Rudraprayag News

केदारनाथ यात्रा: जंगलचट्टी के पास हादसा, मलबे की चपेट में आए यात्री, दो की मौत !

Ad

रुद्रप्रयाग:  गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिर गया। हादसे में पांच यात्री मलबे की चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को खाई से निकालकर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना भूस्खलन की वजह से हुई। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश जारी है…जिससे पहाड़ी इलाकों में ऐसे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top