Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निर्मला स्कूल से पढ़ी हैं बॉलीवुड अभिनेत्री सुनीता रजवार, युवाओं को कर रही हैं प्रेरित

हल्द्वानी निर्मला स्कूल से पढ़ी हैं बॉलीवुड अभिनेत्री सुनीता रजवार, युवाओं को कर रही हैं प्रेरित

हल्द्वानी: प्रतिभाशाली लोगों की प्रतिभा एक मुकाम पर जाकर ही लोगों को दिखती है। कई बार हमें और आपको अचंभा होता है कि प्रतिभाशाली लोग अचानक से आगे कैसे निकल जाते हैं। ये लोग अचानक से आगे नहीं निकलते हैं। प्रतिभाशाली लोग हम में से ही एक होते हैं। ये हमारे आसपास ही होते हैं।

केदारनाथ जेसी बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लोहा मनवाने वाली सुनीता रजवार और कहीं नहीं बल्कि हल्द्वानी की हैं। वह महानगरी में हलद्वानी को लगातार प्रसिद्धि दिला रही हैं। सुनीता चंद रजवार, यानी कि केदारनाथ फिल्म की दद्दो और शुभ मंगल ज्यादा सावधान की चंपा त्रिपाठी, बीते कई सालों से अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित कर रही हैं।

सुनीता रजवार ने स्त्री, बाला, आदि बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वह कई सारे एड में भी नजर आ चुकी हैं। शायद बहुत से लोग ना जानते हों कि सुनीता रजवार हल्द्वानी में ही पली बढ़ी हैं। जी हां, 6 नवंबर 1969 को बरेनी में जन्मीं सुनीता चंद रजवार आज फिल्मी जगत का जाना माना नाम हैं। आपको बता दें कि सुनीता रजवार की पढ़ाई लिखाई हल्द्वानी के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है।

उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। यह सुनीता रजवार की मेहनत ही थी कि 1997 में उनका चयन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) नई दिल्ली में हो गया। सभी जानते हैं कि फिल्मी जगत के बड़े बड़े कलाकार एनएसडी से निकले हैं। यहां प्रवेश पाना अपने आप में ही एक बड़ा काम है।

सुनीता रजवार उन लोगों में से हैं, जो एक मंजिल पर पहुंचने के बाद भी अपने शहर को नहीं भूली। वह आज भी हल्द्वानी में तमाम सामाजिक संस्थाओं व एनजीओ के साथ जुड़कर नेक कामों में सहयोग करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने कोरोना काल में भी लोगों की दिल से मदद की। कई जरूरतमंदों के लिए सुनीता रजवार ने मदद का हाथ बढ़ाया। अच्छा लगता है ये देखकर कि सुनीता रजवार अपने शहर पर आज भी इतना प्यार लुटा रही हैं।

To Top