Uttarakhand News

चुनाव 2022: बिजली और पानी के बाद उत्तराखंड में केजरीवाल का फ्री तीर्थयात्रा IDEA

केजरीवाल का हल्द्वानी दौरा, 19 सिंतबर को जनता से करेंगे संवाद
Ad

हरिद्वार: साल 2022 चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पांव पसारने के लिए पूरी कोशिशों में लगी हुई है। लगातार वरिष्ठ नेता जनसंवाद कर रहे हैं। देहरादून और हल्द्वानी के बाद अरविंद केजरीवाल हरिद्वार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता ने आप को चुनने का मन बना लिया है और जिस तरह दिल्ली के लोगों ने आप पर भरोसा किया है, उसी तरह आप करके देखिए… उत्तराखंड के लोगों को हम निराश नहीं होने देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad


बिजली और पानी फ्री में देने का ऐलान करने वाली आप के संयोजक ने एक और फ्री योजना की घोषणा की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो हम दिल्ली की तरह यहां भी तीर्थयात्रा योजना शुरू करेंगे। उत्तराखंड के लोगों को अयोध्या की यात्रा बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अजमेर शरीफ और सिख समुदाय के लोगों के लिए करतारपुर साहिब के दर्शन मुफ्त में कराए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि हम लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी सुधारेंगे। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों से लेकर सभी सुविधाओं को मजबूत करेगी। हम एक मौके का इंतजार कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा किआप अजय कोठियाल को उत्तराखंड का सीएम बनाएं। उन्होंने केदारनाथ को फिर से विकसित किया था और अब हमें मिलकर उत्तराखंड का पुनर्विकास करना है। भाजपा और कांग्रेस ने अगर उत्तराखंड में काम किया होता तो आज आप लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष नहीं कर रहे होते।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top