National News

केरल: शादी छोड़कर फुटबॉल खेलने चला गया दुल्हा, दुल्हन ने दी ये प्रतिक्रिया…

Ad

नई दिल्ली: खेल के प्रति पागलपन कई लोगों में देखा जाता है। वैसे तो भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है कि फुटबॉल के प्रति दिवानगी किसी से छिपी नहीं है। एक ऐसा ही वाक्य सामने आ रहा है जहां फुटबॉल करने के लिए दुल्हे ने अपनी शादी छोड़ दी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं मामले के बारे में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी ट्विट किया है। वो खेल के प्रति इस युवक का उत्साह देखकर काफी प्रसन्न हुए है और मिलने की इच्छा भी जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Ridwan (sitting on white sofa) photographed on his wedding day with his wife and other team members of FIFA Manjeri.

खबर के अनुसार मामला केरल का है। फीफा मेंजेरी क्लब का खिलाड़ी रिदवन मालाप्पुरम में आयोजित हो रही 7साइड लीग में भाग लेने के लिए अपनी शादी से चला गया। उसने फुटबॉल खेलने के लिए अपनी पत्नी से 5 मिनट मांगे। यह लीग केरल में काफी विख्यात  है। रिदवन की टीम मुकाबला जीतने में कामयाब रही लेकिन उनके शादी से उठकर मैच खेलने जाने के फैसले ने पत्नी को चौका दिया। Talksports24x7 की मानें तो दुल्हन ने रिदवन से पूछा कि क्या अगर मैच दिन में होता तो वो शादी कैंसल करा देते? फिलहाल दुल्हे का जवाब सामने नहीं आया है और हमें लगता है कि उन्होंने अपने जवाब से पत्नी को संतुष्ट किया होगा तभी तो शादी संपन्न हो पाई है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top