Nainital-Haldwani News

Video: खैरना में स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में पलटी Alto कार, फिर हुआ चमत्कार

Video: खैरना में स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में पलटी Alto कार, फिर हुआ चमत्कार
Ad

नैनीताल: खैरना में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त (Alto car accident) हो गई। कार चालक ने अचानक सामने आए स्कूटी सवार को बचाने के लिए प्रयास किया तो गाड़ी पलट गई। चमत्कार की बात तो ये रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट नहीं आई।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिनों सुबह सुबह एक सड़क हादसा देखने को मिला। पूरा मामला सीसीटीवी में भी कैद हो गया। बता दें कि अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (Almora national highway) पर स्थित खैरना के पास एक भयानक हादसा होते होते टल गया। यहां हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए एक ऑल्टो टैक्सी कार (alto taxi car) संख्या यू.के.02 टी.ए.2131 जा रही थी। कार के खैरना बाजार को पार करने के दौरान उसके सामने एक स्कूटी सवार आ गया।

स्कूटी सवार बिना देखे सड़क पार कर रहा था। इस स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में ऑल्टो कार पलट गई। सीसीटीवी फुटेज देखने में भी हादसा गंभीर लग रहा है। स्कूटी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित (disbalance) होकर पहले दुकान के आगे की सीढ़ियों से टकराई और फिर पलट गई। कार टकराने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सवारों को बाहर निकाला।

जब मौके की जानकारी हुई तो खैरना चौकी पुलिस (Khairna police station) वहां आ पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सीधा कर सड़क किनारे किया। गनीमत की बात ये रही कि हादसे में स्कूटी सवार और कार सवार चार लोग बाल बाल बच गए। हादसे में घायल एक महिला को सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ऐसा कहा जा सकता है कि एक जान को बचाने के लिए किए गए प्रयास ने किसी भी तरह की अनहोनी नहीं होने दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top