Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हल्दूचौड़ की अंजू को दीजिए बधाई, खो-खो वर्ल्ड कप कैंप के लिए हुआ चयन

Ad

Kho-Kho Player Anju: Haldwani Success Update:

ADVERTISEMENTS Ad

आज उत्तराखंड के युवा पूरे देश में अपनी प्रतिभा से नाम अर्जित कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों के शानदार खेल प्रदर्शन की आज पूरी दुनिया दीवानी है और इनकी तारीफों के पुल बाँध रही है। इसी क्रम में पहली बार खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है, जो दिल्ली के IGI स्टेडियम में आयोजित होना है। भारत को पहले खो-खो वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस खो-खो प्रतियोगिता में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें जिला नैनीताल के हल्दूचौड़ क्षेत्र की अंजू भी शामिल हैं। साथ ही देहरादून से अभिषेक त्रिसेलिया व लक्ष्मण ठाकुर भी इसमें शामिल होंगे।

गरीब परिवार की बेटी अंजू को मिली सफलता

बता दें कि 10 दिसंबर से 11 जनवरी तक दिल्ली में खो-खो वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए देशभर के 60 खिलाड़ियों के लिए कैंप का आयोजन होगा। इसके बाद 13 से 19 जनवरी तक खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। अंजू का चयन पूरे जिले व प्रदेश के लिए गर्व की बात है। बेहद सामान्य व निर्धन परिवार से आने वाली अंजू ने पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है और पदक भी अर्जित किए हैं। इस खबर के आने के बाद अंजू के परिवार में खुशी का माहौल है।

क्या कहते हैं उत्तरांचल क्षेत्रीय खो-खो संघ के महासचिव

क्षेत्र के कई प्रबुद्धजनों ने अंजू को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उत्तरांचल क्षेत्रीय खो-खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि इस खो-खो विश्वकप में 26 देश प्रतिभाग करेंगे। उनका कहना है कि 56वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा में उत्तराखंड के इन तीनों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया था। उत्तरखंड का युवा टैलेंट अब लगातार आगे आकर पूरे देश में नई पहचान बना रहा है। जो हर प्रदेशवासी के लिए गर्व की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top