Nainital-Haldwani News

गौलापार का नाम हुआ रौशन, वेंडी स्कूल की खुशी ने किक बॉक्सिंग में जीता पदक

Ad

हल्द्वानी: गौलापार वेंडी स्कूल ने खेल के क्षेत्र में दोबारा कामयाबी प्राप्त की है। नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन एस एम एस इनडोर स्टेडियम जयपुर राजस्थान में 26 से 29 सितंबर को संपन्न हुई। वेंडी स्कूल दौलतपुर गौलापार की छात्रा खुशी पचवाड़ी ने जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता।

ADVERTISEMENTS Ad

कोच सौरभ सनवाल ने बताया कि इससे पहले भी खुशी ने नेशनल किक बॉक्सिंग में कई पदक जीते हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ.विकल बवाडी़ तथा प्रधानाचार्या डॉ.भावना बवाडी़ ने खुशी व उनके माता-पिता को शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान पर लगातार बच्चे कामयाबी हासिल कर रहे हैं। स्कूल के माहौल को ये चीजे सकारात्मक रखती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top