Almora News

अल्मोड़ा निवासी खुशी राणा को बधाई, NMMS परीक्षा में जिला किया टॉप

Ad

Almora Success Story: Khushi Rana Almora:

ADVERTISEMENTS Ad

देवभूमि उत्तराखंड के युवा और उनकी उपलब्धियां हर प्रदेशवासी के लिए प्रेरणा बनती हैं। कई युवा इन्हीं उपलब्धियों के बारे में जानकर अपने लक्ष्य तक को प्राप्त कर लेते हैं। युवाओं की सफलता ना गिनती में कम होती है और ना ही उन सफलताओं का कद छोटा होता है। इस बार उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आ रही इस सफलता की कहानी का कद तो उतना ही विशाल है लेकिन जिनकी यह सफलता है उनकी उम्र कुछ कम है।

हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र की रहने वाली प्रतिभावान बेटी खुशी राणा ने शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तराखंड ने राष्ट्रीय मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। खुशी ने इस परीक्षा में पूरे अल्मोड़ा जनपद में 122 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। पूरे अल्मोड़ा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली खुशी राजकीय आदर्श कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दड़मियां में आठवीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई में रूचि रखने वाली खुशी को इतनी कम उम्र में ही मिली इस बड़ी सफलता से खुशी के माता-पिता फूले नहीं समा रहे।

खुशी के पिता कृपाल सिंह राणा किसान हैं व माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हैं। खुशी के माता-पिता के अनुसार खुशी अनुशासित रूप से अपने विषयों का अध्ययन करती है साथ ही वो अन्य विषयों से जुड़ी विस्तारित जानकारी प्राप्त करती रहती हैं। अपने क्षेत्र, गांव और पूरे जिले में परिवार का नाम रौशन करने वाली खुशी पर सभी परिवारजनों को गर्व है, उनके घर में इस समय खुशी का माहौल है। उनके परिचित एवं रिश्तेदार खुशी एवं उनके परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top