Dehradun News

देवभूमि में हैरतअंगेज़ घटना, मुंह मांगे रुपए नहीं मिले तो किन्नर ने प्रसूता के पेट पर मारी लात

Ad

ऋषिकेश: देवभूमि से बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। ऋषिकेश में बीते दिन एक किन्नर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। दरअसल किन्नर ने बधाई के बदले इनाम ना देने पर प्रसूता के पेट पर लात मार दी थी। जिससे वहां मौजूद लोग आग बबूला हो उठे। बाद में मामला कोतवाली पहुंचने के बाद शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर के बनखंडी कुएं वाली गली में रहने वाले विपिन सैनी ने कहा कि उनकी पत्नी ने बच्चे को ऑपरेशन के बाद जन्म दिया है। वह पत्नी को हाल ही मे घर लेकर आए थे और सोमवार सुबह अपने काम पर चले गए। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे किन्नरों की टोली उनके घर आई और बधाई के बदले 51 हजार रुपए मांगे।

ऑपरेशन में खर्चा ज्यादा होने के कारण परिवार के पास इतने रुपए नहीं थे। विपिन सैनी ने कहा कि इसी कारण से उनकी पत्नी ने इतनी बड़ी धनराशि देने में असमर्थता जताई और 5100 रुपए लेने की बात कही। मगर किन्नरों ने विवाद खड़ा कर दिया और कुछ ही देर में एक किन्नर ने उनकी पत्नी के पेट पर लात मार दी।

पत्नी ने फोन करके उन्हें तुरंत इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह घर पहुंचे। तब तक वहां काफी लोग इकठ्ठा हो गए थे। जिन्होंने गुस्सा होकर उक्त किन्नर की जमकर धुनाई कर दी। लोग बाद में कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में किन्नरों की ओर से विपिन सैनी और महिला से माफी मांगी तो मामला शांत हुआ। उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने कहा कि कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top