Election Talks

भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय, 40 साल कांग्रेस की है सेवा

Ad

देहरादून: कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित होने के बाद किशोर उपाध्याय ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। वह लंबे वक्त से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे और तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बता दे कि साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान किशोर उपाध्याय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। कांग्रेस इन चुनावों में केवल 11 सीट हासिल कर पाई थी और हार का ठीकरा किशोर उपाध्याय के सिर पर भी थोड़ा गया था। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे पार्टी से दरकिनार किए जाने लगा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा किशोर उपाध्याय को टिहरी प्रत्याशी बना सकती है। उत्तराखंड के चुनावों में कई ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जिन्होंने सभी को चौंकाया है करीब 40 साल कांग्रेस की सेवा करने के बाद किशोर उपाध्याय भाजपा ज्वाइन करेंगे या किसी ने सोचा नहीं था वहीं चुनाव से पहले भी कई नेताओं ने अपना दल बदला है और नई पार्टी के उम्मीदवार भी बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top