Uttarakhand News

गौलापार वेंडी स्कूल में नॉलेज नॉकआउट क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Ad

हल्द्वानी: वेंडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, दौलतपुर गौलापार में नॉलेज नॉकआउट क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न ग्रुप में प्रतिभाग किया जिसमे जूनियर वर्ग में ग्रुप वेंडी क्लेवेरबोट, वेंडी आइन्सटाइन तथा वेंडी रोककेर्स थे जिसमे प्रथम स्थान में वेंडी क्लेवेरबोट के वंशिका रौतेला, विहान बवाड़ी, सुमित बृजवासी, अनमोल कुमार तथा भव्य कोकला रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सीनियर वर्ग में ग्रुप वेंडी क्लेवेरबोट, वेंडी शाइनीग स्टार्स तथा वेंडी रोककेर्स थे जिसमे प्रथम स्थान में वेंडी क्लेवेरबोट के दिव्याँशी बिष्ट , चित्रांश बरगली , दीक्षा परगई , राहुल बृजवासी तथा हसन रज़ा रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सीमा नेगी , मोनिका तिवारी, अंजलि बिष्ट , ममता जोशी , सीमा नेगी , दिविता रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी तथा प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी द्वारा समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा निकट भविष्य में ऐसे ही और शिक्षाप्रद क्विज प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top