Sports News

ऋषभ पंत की खराब फॉर्म चिंता का विषय, कप्तान विराट कोहली को याद आए पूर्व कप्तान धोनी

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है। टेस्ट सीरीज़ एक-एक की बराबरी पर है। तीसरा टेस्ट मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत जिस तरह के शॉर्ट की वजह से आउट हुए उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। उनके खराब शॉट की पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी जमकर आलोचना की थी। तीसरे टेस्ट से पहले कप्तान विराच कोहली ने प्रेस वर्ता में हिस्सा लिया और महेंद्र सिंह धोनी की बात का जिक्र किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पंत को लेकर अभ्यास सत्र के दौरान कोच राहुल द्रविड के साथ बात हुई है। खिलाड़ी मैदान पर कभी ना कभी गलती करता है। उन्होंने कहा कि मुझे महेंद्र सिंह धोनी ने एक सलाह दी थी कि आपकी एक जैसी गलती के बीच में छह-सात महीने का गैप होना चाहिए, इस तरह से आप अपने करियर में ग्रो करते हैं। यह सलाह मेरे साथ आजतक है। हर किसी से गलती होती है, लेकिन जरूरी बात यह है कि आप उन गलतियों से सबक लें।’

बता दें कि जोहानिसबर्ग टेस्ट में पंत पहली पारी में 17 रन बनाकर और दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। पंत दूसरी पारी में गोल्डन डक का शिकार हुए थे। ऋषभ पंत का बल्ला लंबे वक्त से रन बनाने में विफल रहा है। उन्हें बाहर करने जैसी बातें भी हो रही है हालांकि कप्तान विराट कोहली की बात से साफ नजर आया कि वह पंत को फिलहाल समर्थन देना चाहते हैं। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज़ नहीं जीती है और ऐसे में तीसरा टेस्ट विराट कोहली के लिए बेहद अहम है। सीमित ओवर की कप्तानी को लेकर तमाम बाते सामने आ चुकी हैं जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को दो भागों में बांटा है। बोर्ड और कप्तान की दूरी भी साफ दिखाई दी है। ऐसे में अगर भारत ये टेस्ट सीरीज़ जीत जाता है तो यह दूरियां कम हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top