Dehradun News

देहरादून से डायरेक्ट हवाई सेवा, अब कुल 12 शहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जुड़ने वाले हैं

Ad

देहरादून: उत्तराखंड से अब डायरेक्ट फ्लाइट सेवा लोगों को मिलेगी। दिल्ली के अलावा अब कोलकाता, अमृतसर और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को पहले दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब ये सेवा मिलेगी। इन शहरों के लिए 27 मार्च से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

27 मार्च से देहरादून से कोलकाता, अमृतसर और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इस तरह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देश के 12 शहर देहरादून से जुड़ेंगे। इतना ही नहीं दो अप्रैल से इंडिगो एयरलाइंस देहरादून से मुंबई के बीच लोगों को सेवा देगी। इसके अलावा पांच जून से इंडिगो एयरलाइंस का विमान देहरादून से अमृतसर के लिए भी सेवा शुरू हो जाएगी।

देहरादून से फ्लाइट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। देहरादून से दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या बढ़कर अब आठ होने वाली है।  वहीं देश के 12 शहरों से कुल 34 विमान रोजाना देहरादून पहुंचेंगे और यहां से यात्रियों को सेवा देंगे।

 जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के तहत कुल 34 फ्लाइटें संचालित होंगी। तीन नए शहरों के लिए इंडिगो एयरलाइंस द्वारा सेवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सप्ताह में एक दिन इस सेवा का लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top