Nainital-Haldwani News

खेल के मैदान से खुशखबरी, नैनीताल जिले की ममता जोशी ने उत्तराखंड के लिए जीते दो पदक

Ad

हल्द्वानी: खेल के मैदान पर उत्तराखंड के बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षक भी कमाल करते हैं। तमाम नेशनल प्रतियोगिताओं में खेल से जुड़े शिक्षकों ने अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रौशन किया है जो सच में खास है। यह कामयाबी बच्चों को भी ऊर्जा से लबरेज रखती है और वह भी अपने गुरुजनों के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित होते हैं। नैनीताल जिले के लिए हरियाणा से अच्छी खबर सामने आई है। पीटीआई ममता जोशी पाठक ने दो पदक हासिल कर राज्य का नाम रौशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिनों करनाल में आयोजित हुई अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोटाबाग ब्लॉक के जीआईसी पवलगढ़ की पीटीआई ममता जोशी पाठक ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ममता जोशी ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य और लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया।

ममता जोशी पाठक कालाढूंगी जीआईसी की छात्रा रह चुकी हैं। वह अपने स्कूल के दिनों से ही तमाम नेशनल प्रतियोगिताओं में कामयाबी हासिल कर चुकी हैं। उनकी कामयाबी पर क्षेत्रीय विकास एवं स्पोर्ट्स समिति अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, जिला एथलेटिक संघ के चेयरमैन चंपा नैनवाल, सचिव नरेश जोशी, कोच जितेंद्र पाठक, स्पोर्ट्स समिति महासचिव गोविंद पांडे ने ने बधाई दी है। कठघरिया हल्द्वानी निवासी डॉक्टर ममता जोशी ने बताया कि दो पदक हासिल करने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उत्तराखंड की ओर से तीस सदस्यीय दल करनाल के लिए रवाना हुआ था और कुमाऊं से ममता एकलौती हैं जिन्होंने पदक हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top