Uttarakhand News

नैनीताल जिले में प्राचार्य के सिर चढ़ी आशिकी,छात्राओं को भेजता था अश्लील मेसेज

Ad

नैनीताल जिले में प्राचार्य के सिर चढ़ी आशिकी,छात्राओं को भेजता था अश्लील मेसेज

नैनीतालः कोटाबाग से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कोटाबाग डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर छात्राओं को अश्लील मेसेज भेजने का आरोप लगा है। शनिवार को कालाढूंगी थाने पहुंचीं छात्राओं की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धारा 354 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि छात्राओं ने तहरीर में आरोप लगाया कि प्राचार्य कॉलेज की कई छात्राओं को व्हॉट्सएप पर अश्लील मेसेज भेजते हैं। इतना ही नही फोन कर अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। प्राचार्य करीब एक साल पहले स्थानांतरित होकर यहां आए थे। तभी से इस प्रकार की घटनाएं हो रहीं हैं। पहले छात्राएं बदनामी के डर से चुप रहीं, लेकिन लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ती रहीं तो अब कुछ छात्राओं ने हिम्मत जुटाई और शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं।वहीं प्राचार्य का कहना है कि वह सभी को गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के मेसेज भेजते हैं।

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि कुछ छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं और प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं छात्रसंघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस मामले की निंदा की है और प्राचार्य को निलंबित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top