Uttarakhand News

मुख्यमंत्री की रेस में नया नाम, तो क्या खंडूरी के हाथों में सौंपी जाएगी उत्तराखंड की कमान ?

Ad

देहरादून: प्रदेश भर में हर किसी की जुबान पर केवल एक ही सवाल है कि आखिर उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मुख्यमंत्री की इस दौड़ में नए-नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक महिला विधायक का नाम भी जुड़ गया है। बता दें कि अगर भाजपा हाईकमान महिला विधायक के ऊपर दांव खेलता है तो उत्तराखंड में ऐसा पहली बार होगा कि कोई महिला मुख्यमंत्री बने।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें कोई दोराय नहीं कि खटीमा सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी ही मुख्यमंत्री बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। कई विधायक उनके लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। सभी का मानना है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 47 सीटें लेकर आई है। लेकिन अब महिलाओं ने किसी महिला विधायक को सरकार की कमान सौंपने की मांग उठाई है।

इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री और कोटद्वार से विधायक बनी ऋतु खंडूरी भूषण का नाम भी लिस्ट में शामिल हो गया है। बता दें कि साल 2012 में भुवन चंद्र खंडूरी बतौर मुख्यमंत्री कोटद्वार सीट से चुनाव हार गए थे। जिस वजह से भाजपा सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी। लेकिन इस बार अपने पिता की हार का बदला लेते हुए उनकी पुत्री ऋतु ने यहां से चुनाव जीता है।

वे बीते दिन जब भाजपा कार्यालय में पहुंची तो उनके स्वागत के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सभी महिलाएं नाचती गाती दिखीं। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग के समर्थन में नारे भी लगाए। हालांकि ऋतु खंडूरी का कहना है कि वह मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल नहीं हैं। हाईकमान का जो फैसला होगा, वह सभी को स्वीकार होगा। बताने की मुख्यमंत्री बनने की रेस में रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, अनिल बलूनी समेत कई नाम चर्चाओं में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top