Pauri News

कोटद्वार-नजीबाबाद हाईवे 534 बंद, भारी बारिश से कई शहरों से टूटा संपर्क

Ad

कोटद्वार : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कोटद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-534) का एक हिस्सा नजीबाबाद से पहले खैरा ढाबे के पास भारी बारिश के चलते पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बारिश से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि छोलिया नाले में फिर से तेज बहाव आने से प्रशासन द्वारा तैयार किया गया वैकल्पिक मार्ग भी सोमवार को बह गया। दोपहर 11:30 बजे के बाद कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच आवाजाही पूरी तरह से रुक गई…जिससे दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार और देहरादून जैसे बड़े शहरों से कोटद्वार का संपर्क कट गया।

मार्ग अवरुद्ध होने के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रही…और कई यात्रियों को पैदल या अन्य वाहनों से लिफ्ट लेकर किसी तरह कोटद्वार पहुंचना पड़ा। हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने तुरंत वैकल्पिक मार्गों गुमखाल और दुगड्डा से ट्रैफिक डायवर्ट किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन तब तक जारी रहेगा जब तक मुख्य राजमार्ग की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती।

रेल स्टेशन पर भीड़, टिकट काउंटरों पर अफरा-तफरी
सड़क संपर्क पूरी तरह टूटने के कारण अब रेल ही एकमात्र विकल्प बचा है। इस वजह से कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्लेटफॉर्म पर यात्री टिकट और रिजर्वेशन को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं…और अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top