Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के एक घर ने सबको चौंकाया, अब रहस्य जानने आए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

Ad

हल्द्वानी: नगर के तल्ला गोरखपुर निवासी उमेश पांडे का मकान इन दिनों पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन गया है। इस घर में रहस्यमयी तरीके से लगने वाली आग का कारण किसी के पल्ले नहीं पड़ रहा है। अब कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने खुद आकर इस घर का निरीक्षण किया है। बता दें कि घर में बिजली के कनेक्शन काटे जाने के बावजूद घर में जगह जगह बार-बार आग लग रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन्हीं घटनाओं की वजह से पूरा परिवार रातों रात जागकर काट रहा है। मामले में विद्युत विभाग, जिला प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की मानें तो 8 नवंबर को ग्रहण और भूकंप के बाद से ही यह सिलसिला शुरू हुआ है। पिछले 20 दिनों में घर में जगह जगह आग लगी है। अब आयुक्त दीपक रावत ने पूरे घर का स्थलीय निरीक्षण किया और लोगों से बात कर जानकारी जुटाई। उन्होंने फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को कारण पता करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top