Udham Singh Nagar News

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का एक्शन,लापरवाही मिलने पर अधिकारी को नोटिस जारी

Ad

काशीपुर: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को काशीपुर पहुँचकर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2021-22 का खतौनी डाटा अपडेट सम्बन्धी जानकारी न उपलब्ध करा पाने एंव डाटा का रख-रखाव सही न होने पर पर रजिस्ट्रार कानूनगो प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक माह के भीतर खतौनियां ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि एक माह बाद तहसील के पुनः निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा की वार्षिक चरित्र प्रविष्टियां देने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिसकी आरसीएमएस पोर्टल में एन्ट्री नहीं होगी वह खराब वार्षिक चरित्र प्रविष्टि पाएगा। उन्होंने आर-6 रजिस्टर को सीसीटीवी की निगरानी में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों एंव पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शतप्रतिशत खतौनियां ऑनलाइन हो ताकि भूमि खरीद-फरोख्त में किसी के भी साथ धोखा-धड़ी न हो सके। उन्होंने आरसी प्राप्ति एंव राजस्व वसूली पत्रावलियों के निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विनियमितीकरण पत्रावलियों का भी अवलोकन किया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं, दस्तावेज़ लेखकों एंव वकीलों से भी बात की। आगे पढ़ें…

इससे पहले मंडलायुक्त दीपक रावत ने उप जिलाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के दौरान संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित वादो के त्वरित गति से निस्तारण हेतु सुनवाई के लिए अल्प अवधि की तारीख़े लगाई जाए और चल रहे वादो का डाटा आरसीएमएस पोर्टल पर अपडेट की जाए।मंडलायुक्त आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री की स्वयं कंप्यूटर पर बैठकर स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अंतर्गत ग्रुप हाउसिंग से सम्बंधित प्रकरणों का भी तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top