Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में तीसरी जगह कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का छापा, सरकारी दफ्तर में हड़कंप

Ad

नैनीताल: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी में छापेमारी का जो सिलसिला शुरू किया था, वो अब भी जारी है। पहले गौलापार स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम, वर्कशॉप लाइन में एक्शन लिया और अब कुमाऊं कमिश्नर तिकोनिया स्थित बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में धमक पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां पर कमिश्नर दीपक रावत ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। इस दौरान कमिश्नर ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर और बायोमेट्रिक चेक किया। ताज्जुब की बात ये रही कि विद्युत विभाग के अधिकारी कमिश्नर को बायोमेट्रिक कब से खराब है, यही नहीं बता सके। इसके अलावा मैनुअल उपस्थिति में भी कई लोग नदारद दिखाई दिए।

इसके साथ ही 15 दिन के भीतर बिजली कनेक्शन दिए जाने का दावा करने वाले बिजली विभाग ने 15 दिन तो दूर कई कई महीने से भी कनेक्शन पेंडिंग रखे हैं। कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को अपनी कार्य संस्कृति पर सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि उन्होंने जिला अधिकारी और जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि जिन भी सरकारी विभागों से जनता का सीधा वास्ता है जैसे बिजली, पानी, सड़क और तहसील, उन सभी दफ्तरों का समय-समय पर निरीक्षण होना चाहिए ताकि जनता को दी जाने वाली सुविधाओं में कोई भी देरी ना हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top