Nainital-Haldwani News

काठगोदाम कलसिया पुल बंद,कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दी 12 अप्रैल तक की डेडलाइन

Ad

हल्द्वानी: आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी-नैनीताल लाइफ लाइन पर निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एनएच द्वारा अभी तक चलाई गई गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने एचएच के अधिशासी अभियंता एचसी पाण्डे से यातायात सुगम रूप से सुचारू करने हेतु आगामी 12 अप्रैल तक हरहाल मे नवनिर्मित पुल का निर्माण पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये। उन्होने जनसामान्य की सुविधा को मद्देनजर रख दोनों ओर से निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ चलाये जाने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होने पेयजल विभाग के अधिकारियों को 30 मार्च तक पेयजल लाइन हरहाल मे शिफ्ट करने के निर्देश दिए, बताया गया कि पुल निर्माण मे बीएसएनएल एवं आइडिया की संचार लाइनों को हरहाल मे 31 मार्च से पूर्व शिफ्ट कर दी जाए तथा 31 मार्च को पुराने पुल को गिराया जायेगा तथा 31 मार्च से दिन-रात पुल निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाए। उन्होंने यात्रा सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top