Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शातिर ठग की लाखों की संपत्ति जब्त

हल्द्वानी: अपराध करने वालों पर उत्तराखंड पुलिस लगातार कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा अब कुमाऊं परिक्षेत्र में गैंगस्टर/ NDPS एक्ट/ धोखाधड़ी के अभियोगों में संलिप्त अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति की जांच कर उक्त अर्जित सम्पति के जब्ती करण हेतु संपत्तियों के विवरण से अवगत कराया गया है।

हल्द्वानी निवासी शातिर ठग रितेश पांडे की भी लाखों की संपत्ति जब्त की गई है। ठग द्वारा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि कुमाऊं मण्डल में कार्यवाही हेतु कुल 9 मामलों में कुल रु 7,70,37,074 लगभग की सम्पति की रिपोर्ट सम्बन्धित जिला मजिस्ट्रेटों को प्रेषित की गई है। पांच मामले ऊधमसिंह नगर, दो मामले नैनीताल जनपद जबकि दो मामले चंपावत जनपद के हैं।


• जनपद उधम सिंह नगर 05 मामलों में कुल संपत्ति रु 5.9744601

  1. थाना पुलभट्टा अभियुक्त फाजिल खान व वसीम कुल संपत्ति की कीमत लगभग रु 1,70,000,00, FIR NO 14/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम अपराधिक गितिविधयों में संलिप्त रहकर आम जनमानस में भय पैदा करना

2- थाना नानकमत्ता अभियुक्त गण रजत सोनकर, शुभम अग्रवाल, सर्वजीत सिंह, विकास सोनकर, राजेंद्र बिष्ट, उमेश चंद्र, हुड्डा, रमनदीप सिंह कुल संपत्ति लगभग रु 3:00.664 FIR NO 30/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम अपराध अभियुक्त गणों द्वारा गिरोह बनाकर क्षेत्र में सट्टा लगवाना व गुण्डागर्दी कर आम जनमानस में भय पैदा करना ।

3- थाना पंतनगर अवयुक्त ललित मेहता, दीपक मेहता, मोहन सिंह मेहता कुल संपति लगभग 88,70,000 FIR NO 134/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम खनन पट्टे को लेकर शान्तिपुरी संदीप कार्की हत्या करना ।

4- थाना कुंडा अभियुक्त जगरूप सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह कुल संपत्ति लगभग रु 2,97,05,180 FIR NO 134/22 अभियुक्त गणों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर राज्य व राज्य के बाहर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना

  1. थाना नानकमत्ता हरजिंदर उर्फ लाली, कक्का सिंह उर्फ कक्की कुल संपति रु 40,68,757 धारा 254/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम संगठित गैंग बनाकर स्मैक की तस्करी करना

• जनपद नैनीताल 2 मामलों में कुल संपत्ति 37.75000

•विवरण•

  1. थाना कोतवाली हल्दवानी अभियुक्त सलीम अहमद, विनीत बाल्मीकि, माया, संदीप राणा, अभिषेक सिंह, कृष्णा गुप्ता, पूजा कुल संपत्ति रु 75000 FIR NO 37/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम अपराध स्मैक परिवहन कर विक्रय करना ।

2- थाना मुखानी अभियुक्त रितेश पांडे आदित्य मेहरा कविता मेहरा कुल संपत्ति लगभग रु 3700000, FIR NO 297/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम कुमायूँ क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को नौकरी का झासा देकर धोखाधड़ी से अवैध सम्पति अर्जित करना करना ।

• जनपद चंपावत 2 मामलों में कुल संपत्ति रुपए 1,3517473

“विवरण•

1- पाना टनकपुर अभियुक्त गण दीपक उर्फ विक्की उर्फ विक्रम निर्पय सिंह कुल संपति लगभग रु. 300000 अपराध संगठित गैंग बनाकर धोखाधड़ी, लूट एवं अवैध असला रखाना

  1. थाना लोहाघाट अभियुक्त गण प्रदीप कुमार अस्थाना जयपाल पालनी कुल संपत्ति लगभग रु- 15217475 अपराध संगठित गैंग बनाकर धोखाधडी करना इसके अतिरिक्त विभिन्न अभियोगों में लगभग 15 मामलों में सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई प्रचलित है।
To Top