Udham Singh Nagar News

पहले से कम समय में पूरा होगा कुमाऊं से उत्तर प्रदेश का सफर, बनेगा फोरलेन

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊ और उत्तर प्रदेश के बीच की कनेक्टिविटी अब पहले से बेहतर हो जाएगी। इसके लिए उमरिया गांव से बधौरा गांव तक फोरलेन सड़क बनाने का प्लान शुरू हो गया है। बता दें कि इस बाईपास को बनाने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। खास बात यह है किस योजना के फ्लोर पर उतरने के बाद सफर में कम समय लगेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इसकी लंबाई करीब साढे 12 किलोमीटर है। जबकि इसके दायरे में सितारगंज के 10 गांव भी आ रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के उमरिया के पास से सितारगंज की ग्राम बधौरा तक फोरलेन बनाने में सितारगंज के बधौरा, बधौरी, चीकाघाट, डढ़हा, गौठा, गौरीखेड़ा, मलपुरी, नकटापुर, पंडरी व पिपलियानाथू गांव इसके दायरे में आ रहे हैं।

इसमें कोई दोराय नहीं कि फोरलेन के बन जाने से जहां कुमाऊं से उत्तर प्रदेश के बीच की कनेक्टिविटी सुधरेगी। तो वही इसके आसपास विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। लोगों को सफर करने में भी सुविधा होगी। बता दें कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब बहुत जल्द जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही की जानी है। इसकी पुष्टि खुद जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top