Nainital-Haldwani News

दस सितंबर से होंगी कुमाऊं यूनिवर्सिटी की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं, ये छात्र होंगे प्रमोट

कुमाऊं विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही...इन छात्रों को दोबारा देना होगा पेपर
Ad

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षाओं को लेकर जो असमंजस चल रहा था वो अब खत्म हो गया है। विवि ने अंतिम सेमेस्टर के लिए दस सितंबर से परीक्षाएं कराने का फैसला ले लिया है। इसके अलावा तय हुआ कि सम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में ऑटो प्रमोट किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कोरोना के चलते कुमाऊं विवि के छात्रों की परीक्षाएं अधर में लटकी हुईं थी। हाल में एक सितंबर से परीक्षाएं होना प्रस्तावित भी था तो छात्र नेताओं ने हंगामा कर इसे स्थगित करवा दिया। इसके बाद अन्य छात्र समूह ने परीक्षाएं देर से कराने के तमाम नुकसान बताकर इन्हें तुरंत करवाए जाने की मांग की।

ऐसे में गुरुवार को विवि प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें बेहद अहम फैसले लिए गए हैं। ये निर्णय परीक्षा व शैक्षणिक सत्र नियमित करने के संबंध में अहम निर्णय लिए गए।

तय किया गया है कि स्नातक अंतिम सेमेस्टर-स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर, स्नातक अंतिम वर्ष पासिंग आउट बैच की परीक्षाएं छात्रों के हित के लिए जल्द ही कराना जरूरी है। इसलिए इसके दृष्टिगट 10 सितंबर से परीक्षाओं को शुरू करने का फैसला किया गया। इसका संशोधित परीक्षा कार्यक्रम तीन सितंबर शुक्रवार को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

इसके अलावा चार अक्टूबर से विवि की वार्षिक पद्धति से आच्छादित स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं होना तय हुआ है। बता दें कि कोरोना के कारण जो शैक्षणिक सत्र अनियमित हो गया है, उसे नियमित करने के लिए विवि ने कदम उठाया है।

दरअसल विवि नियमित व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतरिम सम सेमेस्टर, स्नातक द्वितीय, चतुर्थ, स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा अलग से नहीं होगी। इसके बजाय रिजल्ट को मानकों के अनुसार जारी किए जाएंगे। साफ है कि मानकों के अनुसार छात्रों को अगली कक्षा में ऑटो प्रमोट किया जाएगा। ऑफलाइन, ऑनलाइन व ब्लेंडेड मोड के आधार पर नियमित नई कक्षाएं 10 सितंबर से शुरू होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top