Nainital-Haldwani News

कुमाऊं के सुपरहिट लोक गायक संदीप सोनू का एक और गाना हो गया HIT

कुमाऊं के सुपरहिट लोक गायक संदीप सोनू का एक और गाना हो गया HIT
Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं के लोक गायन को भले ही आजकल के नए जमाने का संगीत कड़ी टक्कर दे रहा है। मगर हमारे अपने कुछ गायकों ने भी इस चैलेंज को बाखूबी स्वीकार किया है। कुमाऊंनी गानों (Kumauni songs) की बात आए और हल्द्वानी निवासी सुपरहिट गायक संदीप सोनू (Haldwani Sandeep Sonu) का जिक्र ना हो, ऐसा होना संभव नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में रहने वाले संदीप सोनू का एक और नया कुमाऊंनी गाना हिट हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं। यूट्यूब (Youtube) पर लगातार देख रहे हैं। नया गाना जनम-जनम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अबतक इसे यूट्यूब पर 52 हजार से भी अधिक लोग देख चुके हैं। इसे संदीप सोनू और माया उपाध्याय ने गाया है।

संदीप सोनू की बात करें तो उन्हें दिवंगत सुपरहिट गायक पप्पू कार्की (Pappu Karki) का बेहद करीबी माना जाता रहा है। वह हमेशा से कुमाऊंनी लोक गायकी को आगे ले जाने के पक्षधर रहे हैं। समय-समय पर उनके गाने आते रहते हैं। संदीप सोनू नौकरी करने के साथ साथ हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में तमाम साहित्यिक गतिविधियों में शिरकत कर युवाओं को प्रोत्साहित करते रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top