Dehradun News

सबसे बड़ी खबर, उत्तराखंड सीएम आवास में युवती ने की आत्महत्या

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर प्रदेश की राजधानी से आई है। देहरादूव स्थित मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती ने आत्महत्या की है। रुद्रप्रयाग जिले के तौसी गांव त्रियुगीनारायण की रहने वाली युवती के रूप में उसकी पहचान हुई है। 24 वर्षीय सुलेखा ने साल 2018 में यूपी में 12वीं की परीक्षा पास की थी और तब से लेकर अपने भाई के साथ देहरादून में रह रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसआई कैंट कोतवाली संदीप लोहान ने जानकारी दी और बताया कि अपने भाई कौशल के साथ सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली सुलेखा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसका भाई गायों की देखभाल करता है। गुरुवार दोपहर को वह अकेली थी। इसी समय उसने खुद को फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। मगर घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top