Sports News

अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने जीता इंडिया ओपन बैडमिंटन का खिताब, विश्व चैंपियन खिलाड़ी को हराया

Ad

नई दिल्ली: खेल के मैदान पर उत्तराखंड का नाम रोशन हो रहा है, कुछ दिन पहले ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका में शतक जड़ इतिहास रच दिया था और अब अल्मोड़ा निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को इंडिया ओपन बैडमिंटन का खिताब अपने नाम किया ।लक्ष्य सेन ने फाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू को 54 मिनट तक चले मुकाबले में 24-12 और 21-17 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त सेन पहली बार इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे थे। ये उनका पहला सुपर 500 और कैरियर का सबसे बड़ा खिताब है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले लक्ष्य सेन ने साल 2019 में डच ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था, लक्ष्य ने पिछले महीने ही विश्व चैंपियन में कांस्य पदक अपने नाम किया ।

लक्ष्य सेन की कामयाबी के बाद उन्हें उत्तराखंड से लगातार बधाइयां मिल रही है।छोटी सी उम्र में इस बच्चे ने उत्तराखंड का नाम बैडमिंटन की दुनिया में रोशन किया है और अन्य युवाओं को भी इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

फाइनल जीतने के बाद लक्ष्य ने कहा कि यह गेम महत्वपूर्ण था पहले सेट में मैं आगे चल रहा था और फिर इसको 20-20 हो गया लेकिन मैं पहला गेम जीतने में कामयाब रहा। मुझे आत्मविश्वास मिला मैं इस टूर्नामेंट में बहुत उम्मीदों के साथ नहीं आया था क्योंकि विश्व चैंपियनशिप के बाद मुझे ज्यादा अभ्यास का मौका नहीं मिला लेकिन फाइनल तक मैं एक बेहतर लय के साथ आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top