Election Talks

बड़ी खबर लालकुआं: डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट की हुई घर वापसी, भाजपा में हुए शामिल

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव में लालकुआं विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट के भाजपा में शामिल होने के कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे थे। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद अब लालकुआं विधानसभा सीट का रोमांच और बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बीच भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के बाद क्या वह अपनी दावेदारी को कायम रखेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। अभी तक वर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना दावा पेश कर रहे थे। लालकुआं में पहले से भाजपा के करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top