Viral

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें, आईपीएल के ललित मोदी और सुष्मिता सेन का प्यार

Ad

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले तक वह युवा मॉडल रोहमन शॉल डेट कर रही थी और उनके साथ ब्रेकअप के बाद अब उनका अफेयर आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित कुमार मोदी से चल रहा है। ललित मोदी और सुष्मिता सेन सुर्खियों में तब आए जब मोदी ने ट्विटर पर फोटो साझा की। उन्होंने सुष्मिता को बेटर हाफ करार दिया। इसके बाद दोनों की शादी के चर्चे शुरू हो गए थे लेकिन कुछ ही देर बाद ललित मोदी ने बताया कि फिलहाल दोनों डेट कर रहे हैं हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि दोनों जल्द शादी भी कर लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले ट्वीट में ललित ने लिखा ‘परिवार के साथ मालदीव्स, sardinia का टूर खत्म करने के बाद लंदन वापस आ गए हैं।मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ एक नहीं शुरुआत..आखिरकार एक नई जिंदगी. आज चांद के ऊपर हूं।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top