Election Talks

हल्द्वानी के बाद लालकुआं में गिरे भाजपा के कई विकेट, चोरगलिया मंडल अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

Ad

हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की के सदस्यों को लगातार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर भाजपा को झटका दिया है। मंगलवार को भाजपा गौलापार, चोरगलिया मंडल के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले हल्द्वानी और नैनीताल में भी कांग्रेस ने भाजपा खेमे में सेंधमारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौलापार लछमपुर स्टेट्स में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद के साथ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा आर्य, नीमा आर्य, पदमा देवी, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, रमेश पंडित, दया किशन आर्य, जसविंदर सिंह, भुवन आर्य चंदन आर्य आदि शामिल रहे।

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा से जनता बुरी तरह त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हित की सरकार बनाएगी। उन्हें क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की हर समस्याओं का समाधान कांग्रेस करेगी। इस मौके पर ललित प्रसाद ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का आदार नहीं होता है।आम जनता की समस्या को नजरअंदाज किया जाता है। हम हरीश रावत को लालकुआं का विधायक बनाकर उन्हें सीएम बनाने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, महेशानंद, जगदीश भारती, केएन पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top