Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ड्यूटी के बाद घर के लिए निकली रिमझिम, देखते ही देखते तोड़ दिया दम !

Ad

हल्द्वानी: मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत एक 21 वर्षीय महिला कर्मचारी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के ईसाई नगर नंबर-एक लामाचौड़ निवासी रिमझिम पुत्री मनोहर लाल मदरसन कंपनी में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर वह अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद कार्ड पंच कर कंपनी के मुख्य द्वार से बाहर निकली थी। इसके बाद वह अन्य कर्मचारियों के साथ बस में बैठने के लिए हाईवे की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी।

घटना के बाद साथी महिला कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन ने तत्काल उसे डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की अचानक मौत से कंपनी कर्मचारियों में दहशत और शोक का माहौल है।

कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि रिमझिम फरवरी माह में ही कंपनी में नौकरी पर लगी थी। परिवार में उसके माता-पिता, एक भाई और तीन बहनें हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top