Nainital-Haldwani News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन 2 अक्टूबर को निरस्त रहेगी

photo source- euttaranchal.com
Ad

हल्द्वानी: पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य, जानवरों की आवाजाही और भारी बारिश की वजह से शहर ( काठगोदाम-हल्द्वानी-लालकुआं) से चलने वाली ट्रेन रद्द हुई है। इसके के अलावा कई ट्रेनों की टाइमिंग भी बदली है। वहीं ताजा अपडेट पश्चिमी बंगाल से आया है। भीषण बरसात के चलते रेल सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा है। इस वजह से पूर्वोत्तर रेलवे की कई ट्रेनों को रद्द हुई है। ये सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

नए अपडेट के अनुसार लालकुआं से चलने वाली विशेष लालकुआं हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार के दिन रद्द कर दिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार रेल प्रशासन द्वारा पूर्व रेलवे के टिकियापाड़ा यार्ड में जल जमाव के कारण 01 अक्टूबर, 2021 को हावड़ा से 08.15 बजे प्रस्थान करने वाली 02353 हावड़ा-लालकुआं विषेष गाड़ी का संचलन निरस्त कर दिया गया है। जिसके चलते लाल कुआं से रेक की अनुपलब्धता के कारण 02 अक्टूबर, 2021 को लालकुआं से प्रस्थान करने वाली 02354 लालकुआं-हावड़ा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top