Nainital-Haldwani News

लालकुआं विधानसभा में खेल महाकुंभ-2026: कबड्डी-खो-खो में खिलाड़ियों ने मारी बाजी; जानिए किस टीम ने हासिल किया पहला स्थान

Ad

Khel Mahakumbh 2026 | Lalkuan Sports | Under-14 Competition : खेल महाकुंभ-2026 के तहत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में अंडर-14 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके अच्छे स्वास्थ्य के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, पिट्ठू, खो-खो और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताएं पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ और गौला पार स्थित खेल मैदान में आयोजित की गईं।

खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देना है। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में कुमेरपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हरिपुर बच्ची दूसरे स्थान पर रहा।

बालिका वर्ग में हरिपुर बच्ची प्रथम और कुमेरपुर द्वितीय स्थान पर रहा।

पिट्ठू के बालक वर्ग में हरिपुर बच्ची ने पहला स्थान हासिल किया और किच्छापुर दूसरे स्थान पर रहा।

पिट्ठू बालिका वर्ग में बिंदुखत्ता प्रथम और बिंदुखत्ता द्वितीय स्थान पर रहा।

कबड्डी बालिका वर्ग में कुमेरपुर बच्ची ने पहला स्थान हासिल किया…जबकि हरिपुर बच्ची दूसरे स्थान पर रही।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गणेश राम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल, व्यायाम प्रशिक्षक हरीश सिंह नेगी, सहायक खंड विकास अधिकारी प्रदीप पंत, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ के प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षक जगेंद्र रावत, दीपक पांडे समेत खेल विभाग और क्षेत्रीय प्रशासन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top