Nainital-Haldwani News

शपथ लेते ही एक्टिव हुए लालकुआं के विधायक मोहन बिष्ट, अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों को लताड़ा

Ad

लालकुआं: विधानसभा चुनावों में लालकुआं से जीतने वाले भाजपा के विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने बिना देरी के काम करना शुरू भी कर दिया है। बीते दिनों पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के तुरंत बाद मोहन बिष्ट अपने विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में एक्शन शुरू कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने हल्दुचौड़ के अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को सही करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि मोहन बिष्ट ने लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराया था। विधायक बनने के बाद अब वह खुद फील्ड पर उतर गए हैं। देहरादून से लालकुआं पहुंचने के बाद विधायक मोहन बिष्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सबसे पहले हल्दुचौड़ स्थित 30 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल की हर एक जगह का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जब अस्पताल की दीवारों की हालत देखी तो निर्माणदाई संस्था को चेतावनी देते हुए तत्काल खराब गुणवत्ता को सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधायक बिष्ट ने सुधार ना होने पर जांच की चेतावनी भी दी। निर्माण दाई संस्था को तत्काल सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा विधायक मोहन बिष्ट ने अस्पताल निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि हल्दुचौड़ स्थित निर्माणाधीन अस्पताल का निर्माण 2017 से पहले कांग्रेस सरकार में शुरू हो गया था। इसके बाद भी पिछले 5 साल में इस अस्पताल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अब विधायक मोहन बिष्ट ने इसे प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मई महीने के पहले हफ्ते में अस्पताल तैयार करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top