Nainital-Haldwani News

लालकुआं: पिता केमू में चालक,बेटा वायुसेना में और अब बेटी रेनू दानू ने पहनी CRPF की वर्दी

Ad

लालकुआं-लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को एक बार फि युवाओं ने गौरवांवित महसूस कराया है। लालकुआं के बिन्दुखत्ता पटेल नगर निवासी रेनू दानू सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ का हिस्सा बनी है। उन्होंने 44 महीनों की ट्रेनिंग की और अब उनकी नियुक्ति हो गई है। रेनू की सफलता की कहानी बिल्कुल भी आसान नहीं थी। उत्तराखंड के अधिकतर परिवारों की तरह घर में संसाधनों की कमी थी लेकिन उन्होंने इस कमी को अपने सपनों के बीच आने नहीं दिया और वर्दी पहनकर परिवार का नाम रौशन कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

रेनू की उपलब्धि से न सिर्फ परिवार में खुशी का माहौल है बल्कि क्षेत्र के लोग बधाइयां दे रहे हैं।। बिंदुखत्ता की पटेल नगर की रहने वाली रेनू दानु के पिता प्रताप सिंह केएमओयू में बस चालक हैं। जबकि माता दीपा देवी ग्रहणी है। निम्न मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाले रेनू दानु का बड़ा भाई मनोज दानू एयर फोर्स में देश सेवा कर रहा है, जबकि छोटा भाई गोविंद घर में है।

रेनू ने मध्य प्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ के 271 में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। उनकी कहानी ने पूरे क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जानकारी के मुताबिक रेनू की ट्रेनिंग 19 जुलाई 2021 से 19 जून 2022 तक रही। ट्रेनिंग में सफल होने के बाद रेनू दानू 1313 जवानों के साथ सीआरपीएफ का हिस्सा बनी। बता दें कि मध्यप्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ के कैंप में 918 बेटे और 395 बेटियों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top