Nainital-Haldwani News

बिंदुखत्ता की करिश्मा जोशी को बधाई दीजिए, UKPSC परीक्षा में मिली सफलता

Ad

Haldwani news: Uttarakhand Public Service Commission: Lower Subordinate Services Exam results: एक बार फिर देवभूमि उत्तराखंड की होनहार बेटी ने अपनी प्रतिभा के दम पर परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र को गौरवांन्वित होने का अवसर दिया है। नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता राजीव नगर, कार रोड निवासी वरिष्ठ पत्रकार जीवन जोशी की होनहार बेटी करिश्मा जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसके बाद करिश्मा नायब तहसीलदार बनने जा रही हैं। करिश्मा की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है वहीं आसपड़ोस और नाते रिश्तेदार भी बधाई देने पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बिटिया करिश्मा की उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार पिता जीवन जोशी और गृहणी मां विमला जोशी के साथ-साथ भाई करन जोशी और राज जोशी भी बेहद खुश हैं। करिश्मा के पिता जीवन जोशी ने बताया कि बेटी की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज बिंदुखत्ता से हुई। डीएसबी नैनीताल से बीएससी की पढ़ाई करने वाली करिश्मा साल 2016 में छात्रा उपाध्यक्ष भी चुनी गईं। इसके बाद करिश्मा ने भविष्य की खातिर दिल्ली का रुख किया। और साल 2018 से दिल्ली में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुट गई। बीते सोमवार को आखिरकार वह दिन आ ही गया जब करिश्मा की सालों की मेहनत और लगन का फल मिला। अब जल्द ही बिंदुखत्ता की यह होनहार बेटी नायब तहसीलदार के रूप में अपनी काबिलियत और कौशल का परिचय देगी।

बिंदुखत्ता निवासी करिश्मा जोशी का मुंह मीठा कराते पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, साथ में मां विमला जोशी और पिता जीवन जोशी और अन्य।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top