Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस का खुलासा, एक्सीडेंट नहीं पति ने पैसे देकर कराई पत्नी की हत्या

Ad

लालकुआं: कुलजीत कौर हत्याकांड का खुलासा नैनीताल एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने दिया है। कुलजीत कौर की हत्या उसके पति हरचरण सिंह ने की।  पुलिस ने जानकारी दी इस हत्याकांड पूरी स्क्रिप्ट पति हरचरण ने ही लिखी थी।कुलजीत कौर को मारने के लिए उसने 3 लोगो से कार एक्सीडेंट करवाकर पत्नी की हत्या करवाई।  पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए उसने 7 लाख रुपए में सौदा तय किया था, जिसकी एडवांस पेमेंट उसने तीन लाख रुपए की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा पुलिस ने कुलजीत कौर की एक्सीडेंट कर हत्या करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोरी नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, छिंदर सिंह उर्फ छिंदा और लक्ष्मण सिंह भाटिया को गिरफ्तार किया। बता दें कि 7 मई को हल्दूचौड के शिवपुरी के पास कार से एक्सीडेंट में कुलजीत की मौत हो गई थी।

 

बता दें कि मंगलवार की रात लगभग नौ बजे शिवालिक पुरम कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई हरचरण सिंह की पत्नी कुलजीत कौर उम्र 30 वर्ष लालकुआं बाजार से घर को आ रही थी। शिवपुरी कॉलोनी के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग में अज्ञात कार ने कुलजीत को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे उसके पति व अन्य परिजनों द्वारा कुलजीत को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक का एक सात वर्षीय पुत्र है।

कुलजीत कौर का पिछले तीन वर्षो से अपने पति से विवाद चल रहा था। जिस कारण कुलजीत अपने पति के शिवालिक पुरम स्थित घर में रह रही थी। जबकि पति हरचरण सिंह शिवालिक पुरम में ही अपने जीजा के वहां रह रहा था। जबकि सात वर्षीय पुत्र गोबिंद अपनी मां कुलजीत के साथ रहता था। हरचरण का पत्नी कुलजीत को तलाक देने और घर को खाली करने को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। लेकिन कुलजीत ना तो तलाक दे रही थी ना ही घर को ही खाली कर रही थी। दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा था। इन सभी बिंदूओं पर पुलिस को हरचरण सिंह पर शक था और उसपर नजर बनाए हुए थी।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top