Nainital-Haldwani News

Uttarakhand: विधायक आवास के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति,दिव्यांगों का मांगा हक

Ad

हल्द्वानी : हल्दुचौड़ इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जय मां सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकरलाल विधायक आवास के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। वो लंबे वक्त से दिव्यांगो की मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे है लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नजरअंदाज किया है। अध्यक्ष के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर जैसे ही सामने आई आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। शंकर लाल का परिवार भी मौके पर पहुंच गया और उन्हें नीचे उतरने को कहा गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकरलाल ने 14 सूत्रीय मांगों के लिए सरकार व जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच रहे थे। उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा था और इसलिए थक हार कर उन्होंने suicude करने का फैसला किया। दिव्यांग शंकरलाल द्वारा दिए गए मांग पत्र में दिव्यांग जनों को 4% सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों में आरक्षण और निजी मिलो व अन्य सेक्टरों में रोजगार दिए जाने तथा स्वरोजगार के लिए गरीब दिव्यांग जनों को 1000000 तक ब्याज मुक्त ऋण सहित 14 सूत्री मांगे हैं।फिलहाल दिव्यांग शंकर लाल पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं और लोग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top