Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: ऑनलाइन शॉपिंग करते-करते युवती को हुआ डिलीवरी ब्वॉय से प्यार,अब दोनों हो गए फरार

Ad

Haldwani-Lalkuan News: हल्द्वानी से सटे लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से युवती के फरार होने का मामला सामने आया है। युवती एक डिलीवरी ब्वॉय के साथ फरार हुई है। बिंदुखत्ता क्षेत्र की रहने वाली युवती ऑनलाइन सामान मंगाया करती थी, जो युवक द्वारा डिलीवर किया जाता था। सामान मंगाते-मंगाते युवती डिलीवरी करने वाले युवक से प्यार करने लगी। युवती के फरार होने के बाद से परिवार वालों ने खोज शुरू कर दी थी लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बिन्दुखत्ता निवासी युवती ऑनलाइन समान मंगवाया करती थी। जो युवक डिलीवरी करता था, वो पांच दिन पहले रात में तीन पहिया वाहन लेकर आया था। रात में वो युवती को लेकर फरार हो गया। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो घर में लड़की नहीं मिलने से परिवार वालों में हड़कंप मच गया। परिजन फिर पुलिस के पास पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बिन्दुखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने जानकारी दी कि ऑनलाइन सप्लाई करने वाले डिलीवरी ब्वॉय की पहचान इकबाल सिंह रूप में हुई है। परिजनों के तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है। चर्चाएं चल रही है कि डिलीवरी ब्वॉय युवती को गोवा ले गया है। युवक द्वारा लड़की के परिवार वालों को फोन से धमकी देने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top