Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में भूस्खलन का वीडियो, बस की खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

Ad

हल्द्वानी: जिले में भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। पिछले दिनों इस वजह से सड़क हादसे भी हुए हैं, जिसमें लोगों की जान भी गई है। शुक्रवार को नैनीताल जिले के गेठिया क्षेत्र में वीर भट्टी पुल के पास भूस्खलन हुआ है। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भूस्खलन की चपेट में आने से केमू की बस बाल-बाल बची। वीडियो में देखा जा सकता है कि भूस्खलन होते ही बस में बैठे यात्री डर गए थे। जान बचाने के लिए वह बस की खिड़की से बाहर निकलने लगे। सही वक्त में चालक ने बस को पीछे ले लिया था।

वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई दूसरी स्लाइड पर जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top