Uttarakhand News

पूरा उत्तराखंड करेगा नमन, शहीद बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा शहर!

Ad

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। यह धरती जननी रही है, ऐसे वीरों की जिन्होंने कई मौकों पर देश रक्षा में प्राणों का त्याग किया है। उत्तराखंड, देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल बिपिन रावत की भूमि है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अब जल्द ही राज्य की सरकार एक शहर का नाम उनके नाम पर रख सकती है। लैंसडाउन का नाम बदलकर “जनरल बिपिन रावत नगर” किए जाने के प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आग्रह को सीएम धामी ने स्वीकार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि विगत दिवस सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर क्षेत्रवासियों को 129 करोड़ से भी अधिक की सौगात दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जब मुख्यमंत्री धामी से लैंसडाउन का नाम शहीद जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने का अनुरोध किया तो उसे सीएम धामी ने स्वीकार करते हुए कहा कि, इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना था कि, सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यदि लैंसडाउन का नाम पूर्व सीडीएस शहीद बिपिन रावत के नाम पर “जनरल बिपिन रावत नगर” रखा जाता है तो ये उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसपर सीएम धामी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत गढ़वाल ही नहीं अपितु देश का गौरव थे। उनके नाम पर लैंसडाउन का नाम रखने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। ऐसे में मुमकिन है कि आने वाले समय में लैंसडाउन शहीद बिपिन रावत के नाम से जाना जाए। गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में देश ने जनरल बिपिन रावत को खो दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top