Pauri News

खेत में बकरियां चरा रही महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर मौत !

Ad

द्वारीखाल (कोटद्वार): एक बार फिर पहाड़ में मानव-वन्यजीव संघर्ष ने एक निर्दोष जान ले ली। पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत जवाड़ स्थित हलसी गांव में रविवार की शाम 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह की गुलदार के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब लता देवी खेत में बकरियां चरा रही थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राजेश मियां के अनुसार झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनते ही परिजन दौड़ पड़े….लेकिन जब तक वे घटनास्थल पर पहुंचे तब तक लता देवी दम तोड़ चुकी थीं। उनकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं…जो गुलदार के हमले की पुष्टि करते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और वन विभाग की टीमें हरकत में आ गईं। कानूनगो राकेश डबराल और पटवारी कांता प्रसाद गांव के लिए रवाना हुए…वहीं लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार व रेंजर उमेश चंद्र जोशी भी मौके पर पहुंचे।

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि महिला की मौत गुलदार के हमले से हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर है और क्षेत्र में अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस दुखद घटना के बाद जवाड़, बिस्ताना, कांडाखाल, पल्ला, बिरमोली, दीवा, सुंडल सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top