Nainital-Haldwani News

MBPG कॉलेज चुनाव में 50 प्रतिशत से भी कम मतदान…कौन मारेगा बाजी?

Ad

हल्द्वानी: चुनाव मतदान और मतगणना की वजह से कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू है। धारा 144 का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों से वोट देते ही कॉलेज परिधि से बाहर जाने की अपील की। करीब 40.94 प्रतिशत छात्रों ने अपने मत का प्रयोग किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुल 11266 में से 4612 छात्र-छात्राओं ने मतदान की प्रक्रिया में शामिल होकर वोट डाले। मतगणना होने के बाद परिणाम का इंतजार सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक बेसबरी से कर रहे हैं। गनीमत की बात ये रही कि हल्की-फुल्की झड़प और हंगामे के बीच कोई बड़ा बवाल नहीं हुआ है।

अध्यक्ष पद पर हर किसी की नजरें हैं। अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला टक्कर का होने वाला है। कौशल बिरखानी (एबीवीपी), सूरज भट्ट (एनएसयूआई), रश्मि लमगड़िया और अरहम रज़ा (निर्दलीय) मैदान में उतरे हैं। मतदान में भारी कमी के बाद ये कहना लाजमी है कि प्रत्याशी कुछ हद तक छात्रों को मतदान हेतु आकर्षित करने में असफल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top