News

वर्ल्ड होम्योपैथी डे पर डॉ. नवीन चंद्र पांडे ने दी बधाई, दी जरूरी जानकारी

हल्द्वानी: विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस दिन विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। डॉ हैनिमेन एक जर्मन चिकित्सक थे, जिनका जन्म फ़्रांस की राजधानी पेरिस में हुआ था। वह एक चिकित्सक होने के साथ एक प्रशंसित वैज्ञानिक, एक महान विद्वान और भाषाविद थे। 2 जुलाई, 1843 को उनका निधन हो गया। होम्योपैथी जागरूकता सप्ताह 10 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2020 तक है।

होम्योपैथी क्या है?

डॉ सैमुअल हैनीमैन ने सिमिलिया सिमिलिबस क्यूरान्टुर ‘के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था। जोकी होम्योपैथी का प्रमुख सिद्धांत है, इस सिद्धांत के अनुसार जिस दवाई से जिस बीमारी के लक्षण शरीर में उत्पन्न होते है, उसी दवा से उस बीमारी का इलाज संभव है।

To Top