Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ठंड के साथ हुई दिसंबर की शुरुआत, पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

हल्द्वानी में ठंड के साथ हुई दिसंबर की शुरुआत, पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

हल्द्वानी: मौसम में बर्फीली हवाएं (Cold waves) घुलने लगी हैं। हल्के हल्के ही सही लेकिन जाड़ों ने कंपाना शुरू कर दिया है। मौसम का मिजाज फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश (Light rain in hilly areas) हो सकती है। अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ गिरने (Snowfall) की भी संभावना व्यक्त की गई है। लाजमी है कि ऐसा होने वपर ठंड बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग (Weather department) की भविष्यवाणी बीते महीनों में लगभग सौ फीसदी सही हुई हैं। ऐसे में अब विभाग ने नया अनुमान लगाया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं और गढ़वाल (Kumaun or Garhwal) में ठंड बढ़ सकती है। ऐसा कुछ जिलों में होने वाली हल्की बारिश और बर्फबारी से संभव होगा। हालांकि अन्य जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

फिलहाल की बात करें तो बीते महीने यानी कि नवंबर में मौसम शुष्क ही रहा। धीरे धीरे ठंड बढ़ती रही। हल्के बादलों और हवाएं चलने से भी तापमान (Temperature goes down) नीचे गिरा। मगर अब दिसंबर के पहले दिन ही मौसम चक्र बदलता दिख रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगामी दिनों में होने वाली बारिश से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

हल्द्वानी में दिसंबर (Haldwani cold day) की शुरुआत बादलों से हुई है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। धूप ना निकलने की वजह से ठंड भी हो रही है। मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाने लगे थे। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

To Top
Ad