Uttarakhand News

उत्तराखंड में सिर्फ पांच हजार में बिक गए लाइनमैन और सहायक, रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Ad

Uttarakhand news: उत्तराखंड में रिश्वत और घूसखोरी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला देहरादून से सामने आया है जहां नया बिजली कनेक्शन लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे ऊर्जा निगम के लाइनमैन व सहायक को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लंबे समय से पीड़ित को कनेक्शन के लिए परेशान कर रहे थे और रिश्वत की मांग कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

नए कनेक्शन के लिए पांच हजार देने कि लिए कहा

पीड़ित ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करते हुए बताया कि उनके मकान को बने हुए करीब 10 साल हो गए हैं। और इससे पहले मकान में बिजली का कनेक्शन उनके बेटे के नाम पर था। और उन्होंने 22 फरवरी को अपने नाम से एक कनेक्शन लेने के लिए विद्युत उपखंड कार्यालय, मोहनपुर में आवेदन किया था। उन्होंन क्षेत्र के संविदा लाइनमैन शशेंद्र सिंह रावत से इस मामले को लेकर संपर्क किया। इसके बाद लाइनमैन शशेंद्र और उसका साथी प्रमोद उनके घर पर पहुंचे। और उनको बताया की आपका कनेक्शन निरस्त हो गया है। और यदि आपको दूसरा कनेक्शन चाहिए तो आपको पांच हजार रुपये देने होंगे। कनेक्शन और पांच हजार रुपयों के लिए शशेंंद्र और प्रमोद उनको बार- बार परेशान करने लगे। इससे परेशान होकर पीड़ित ने विजिलेंस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने लाइनमैन और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top